
सलेमगढ़ ओवर ब्रिज निर्माण के लिए युवा भाजपा नेता निलय सिंह ने चलाया था हस्ताक्षर अभियान।
पूर्व सांसद रामापति राम त्रिपाठी का ओवरब्रिज निर्माण के लिए अहम भूमिका रही, नव निर्माण की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी के लहर दौड़ गई।
सलेमगढ कुशीनगर/ जनपद के ग्राम सलेमगढ़ में लम्बे अर्से के बाद नेशनल हाइवे २८ पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु स्वीकृति मिल गई है। एनएचआई ने 2 वर्ष पूर्व सलेमगढ़ फोरलेन चौराहे पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए इसे ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया था।तीन वर्ष पूर्व सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के तत्वधान में लोगों ने भाजपा नेता निलय सिंह के नेतृत्व में सलेमगढ़ फोर लेन चौराहा पर ओवर ब्रिज निर्माण बनवाने के लिए घर घर हस्ताक्षर अभियान चलाकर माननीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा था। जिसके बाद जब स्वीकृति की ख़बर मिली तो सम्पूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और हर कोई इस संघर्ष की जीत में स्वयं पर गर्व करते हुए युवा भाजपा नेता निलय सिंह को धन्यवाद करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा किया। इसके बाद टोल प्लाजा सलेमगढ़ के मैनेजर ऋषिकेश सिंह ने टीम के साथ में एनएचआई की भूमियों व पटरी पर कब्जा कर दुकान,मकान बनाकर व्यवसाय करने वाले लोगों को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।एक किलोमीटर के दायरे में लगभग 65 अतिक्रमणकारी चिन्हित किए गए हैं। इस पर हरी, रामचन्द्र हरिजन, अभिषेक, राजेश, भुटाली, नागेंद्र पटेल, लक्ष्मण, राजू , प्रिंस, दीपू पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Author: SPP BHARAT NEWS
