Home » क्राइम » कुशीनगर पुलिस मुठभेड़ में बरुआर गैंग के दो बदमाश घायल 25 हजार नकद 2 दो अवैध तमंचा बरामद।

कुशीनगर पुलिस मुठभेड़ में बरुआर गैंग के दो बदमाश घायल 25 हजार नकद 2 दो अवैध तमंचा बरामद।

कुशीनगर पुलिस मुठभेड़ में बरुआर गैंग के दो बदमाश घायल 25 हजार नकद 2 दो अवैध तमंचा बरामद।


वैभव तिवारी, यूपी।
जनपद कुशीनगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान थाना कोतवाली हाटा व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा महुआ डीड पटनी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो पच्चीस पच्चीस हजार के इनामी बदमाशों से मुठभेड़ हो गया जिसमे पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए पुलिस ने घायल बदामशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी तमंचा 4 कारतूस,एक बीना नम्बर की बाईक के साथ 25 हजार नकद बरामद किया गया है आपको बतादें पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की बैंक के सामने रैकी कर आने जाने वाले ग्राहक जो बैंक से रूपये निकाल कर बाईक के डिग्गी या पर्स में रखते डिग्गी तोड़ कर पैसा निकाल लेते थे घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया दोनो घायल बदमाश पेशेवर अपराधी हैं बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 हाटा, थाना अहिरौली बाजार व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा हाटा महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल वाहन आते दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा कुछ दुर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वह घायल हो गया जिनकी पहचान 1.राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 मंहगू प्रसाद निवासी ग्राम मुडाडीहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा 2.हरिश्चन्द्र बरुवार पुत्र स्व0 निबरे निवासी ग्राम बल्दुपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के रुप में हुई है। उसके कब्जे से 02 अदद देसी तमन्चा 315 बोर नाजायज, 02 अदद फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनियो के, अपराध मे प्रयुक्त एक अदद बिना नम्बर की मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर व 25000 रुपया नकद की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना को0 हाटा के मु0अ0सं0 592/2024 में 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS