Home » क्राइम » लखनऊ में दो मुसलमानों द्वारा किशोरी लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार, एक पकड़ा गया, दूसरा भाग गया

लखनऊ में दो मुसलमानों द्वारा किशोरी लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार, एक पकड़ा गया, दूसरा भाग गया

लखनऊ में दो मुसलमानों द्वारा किशोरी लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार, एक पकड़ा गया, दूसरा भाग गया

लखनऊ, 24 सितंबर: सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में 5वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया कि सरोजिनी नगर इलाके में रहने वाले परिवार ने शिकायत की है। बताया गया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी यहां एक स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। वह रोजाना की तरह सोमवार को भी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में उसका पीछा कर रहे दो युवकों ने उसका हाथ पकड़कर कार में खींच लिया और कृष्णानगर स्थित एक होटल के कमरे में ले गए। यहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, उसका वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वे पूरे परिवार को मार देंगे।

शिकायत के मुताबिक, उसी दिन शाम करीब चार बजे आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिवार के लोग उससे पूछताछ करने लगे। काफी प्रयास के बाद बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। पिता ने देर रात दूसरे समुदाय के दो युवकों मोहम्मद दानिश और मोहम्मद अमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल टीम फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS