Home » क्राइम » फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर रूपया ठगी करने वाला पासपोर्ट, स्कैनर एवं फर्जी विजिटिंग कार्ड/ वीजा के साथ गिरफ्तार।

फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर रूपया ठगी करने वाला पासपोर्ट, स्कैनर एवं फर्जी विजिटिंग कार्ड/ वीजा के साथ गिरफ्तार।

फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर रूपया ठगी करने वाला पासपोर्ट, स्कैनर एवं फर्जी विजिटिंग कार्ड/ वीजा के साथ गिरफ्तार।



गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना पर आवेदक राजेश साह पिता स्व० चन्द्रबली साह सा० बघउच थाना कुचायकोट एवं अन्य ग्रामीणो का आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें सहारा इंटरनेशनल ट्रेनिग एड टेस्ट सेंटर बघउच रोड, हंस भवन त्यागी आश्रम सासामुसा के स्टाफ द्वारा विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर पैसा ठगी करने की बात बताई गई,जिस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक महोदय गोपालगंज के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कुचायकोट थाना एवं थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुचायकोट थाना अंतर्गत सासामुसा त्यागी आश्रम स्थित सहारा इन्टरनेशनल ट्रेनिंग एवं टेस्ट सेंटर पर छापामारी कर कुल 55 पासपोर्ट, तीन स्कैनर (जिसके माध्यम से पैसा लिया जाता था), फर्जी विजिटिंग कार्ड तथा फर्जी वीजा के साथ आसनी सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में कुचायकोट थाना कांड संख्या 404/24 दिनांक 24.09.2024 धारा 318(4)/338/336(3)/316(2)/3 (5) बी०एन०एस०दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर पैसा ठगने का कार्य किया जाता है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता कुछ इस प्रकार है,आसनी सिंह पिता रामदयाल सिंह सा० मनबोध परसौनी थाना कुचायकोट, इनके पास से पुलिस ने पासपोर्ट-55, स्कैनर-03 फर्जी विजिटिंग कार्ड उनतथा फर्जी वीजा मोबाईल-01 बरामद किया है, आगे अनुसंधान जारी।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines