Home » राष्ट्रीय » विधायी विभाग ने स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया

विधायी विभाग ने स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया

विधायी विभाग ने स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया

विधायी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा अभियान (एसएचएस), 2024 के दौरान की जाने वाली विभिन्न पहलों के तहत स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए शास्त्री भवन, नई दिल्ली के परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री आरके पटनायक, संयुक्त सचिव/नोडल अधिकारी, डॉ. केवी कुमार, संयुक्त सचिव और विधि कार्य विभाग के निदेशक श्री उमा शंकर ठाकुर के साथ-साथ विधायी विभाग और विधि कार्य विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों/सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री आरके पटनायक और निदेशक श्री उमाशंकर ठाकुर ने अभियान के महत्व पर बल दिया।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS