पुलिस पिटाई की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर पिड़ित ने किया कार्यवाही की मांग।
![]()
खड्डा, कुशीनगर।क्षेत्र के पकड़ियार गांव में बीते सप्ताह पुलिस के कोपभाजन का शिकार बने दुकानदार का मामला ठंढा भी नहीं हुआ था कि उसी गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को आरोपी भगाने की आरोप लगा मारने-पीटने का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
प्रमोद कुशवाहा ने एसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मंगलवार की रात को निर्माणाधीन घर के पास बने झोपड़ी में सोया हुआ था। लगभग 1 बजे को गाड़ी से पुलिस पहुंची।आवाज सुनकर झोपड़ी से बाहर निकला तो वह गांव के ही एक व्यक्ति का नाम रख घर बताने के लिए कहां।घर के सामने ही उसके घर को बता दिया। उसने आरोप लगाया है कि पुलिस उसे साथ लेकर आरोपी के घर पहुंची तो वह मौके से नहीं मिला।नाराज पुलिस आरोपी को भगाने का आरोप मढ़ पीटने लगीं।जब वह मोबाईल से मदद मांगने का प्रयास किया तो मोबाइल छिन लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे उसकी ही बाईक पर बैठा कर दो घंटे तक गांव और चौराहे पर घुमातीं रहीं। काफी गिड़गिड़ाने पर पुलिस ने बाईक और मोबाइल वापस कर खुद को खड्डा थाने की पुलिस बताते हुए उस आरोपी को सुबह थाने भेजने की चेतावनी देकर चले गए। पीड़ित दुकानदार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया हैं। वहीं एक सप्ताह के भीतर ही गांव के दो दुकानदारों के साथ पुलिस की बदसलूकी की घटना से लोग आशंकित है। चौराहे के दुकानदार में चर्चा है कि न जाने पुलिस कब किसे कोपभवन का शिकार बना लें।
Author: SPP BHARAT NEWS






