Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को बांटा गया फल

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को बांटा गया फल

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को बांटा गया फल

कुशीनगर । विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में तैनात चिकित्सकों व फार्मासिस्टों द्वारा मरीज़ों को फल वितरण किया गया।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 25 सितंबर को इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन के नेतृत्व में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया के सभी फार्मासिस्टों को उनके कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना होता है। फार्मासिस्ट दिवस पर स्वस्थ विश्व निर्माण के लिये फार्मासिस्टों को एकजुट करने की नींव नीव रखी गयी। इसी क्रम में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में डॉ0 घनश्याम सिंह के नेतृत्व में फार्मासिस्ट अशोक कुमार पांडेय तथा हरिकेश शर्मा ने सीएचसी में ईलाज हेतु आये हुये मरीजों को फल वितरित कर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS