Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » कर्मचारी से 2.83लाख की हुई छिनैती , पुलिस जांच में जुटी

कर्मचारी से 2.83लाख की हुई छिनैती , पुलिस जांच में जुटी

कर्मचारी से 2.83लाख की हुई छिनैती , पुलिस जांच में जुटी

दुदही (कुशीनगर) थाना विशुनपुरा वैसे तो पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस आए दिन अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में लगी हुई है। अपराधियों को व्हील चेयर पर बैठकर माफी मांगते व पुनः अपराध न करने की दुहाई देते हुए देखा जा सकता है, परंतु इसके बाद भी कुछ अपराधियों का मनोबल अभी बढ़ा हुआ है। जिसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार शाम को स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी से दो लाख तिरासी हजार की छिनैती के मामले से देखा व समझा जा सकता है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगरपंचायत दुदही वार्ड नंबर 10 निवासी आलिम अंसारी एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र जंगल नौगावा में चलाते है। केंद्र पर मैनेजर के रूप में जंगल लुअठहां निवासी राजू गौतम काम करता है।राजू गौतम मंगलवार की रात करीब 8 बजे ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर बाइक से 2.83 लाख रुपये लेकर दूदही आ रहा था। अभी राजू बड़हरा गांव के पास पहुंचा था कि सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को देख बाइक की गति धीमी किया। इस दौरान गन्ने के खेत से निकले दो बदमाश राजू को धक्का दे दिए,वह बाइक लेकर सड़क पर गिर गया और तीनो बदमास रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी राजू ने संचालक एवं अपने जानने वाले एक व्यक्ति को दिया। राजू को जानने वाले व्यक्ति पहुँचे तो 112 पर सूचना दिया। छिनैती की सूचना पर तत्काल फोर्स के साथ मौके पर विशुपुरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दिए। पुलिस राजू और संचालक से पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया सन्दिग्ध है। जिस तरह पीड़ित बता रहा है, उस हिसाब से जांच की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS