[aioseo_breadcrumbs]

बीएचयू विधि संकाय में “महामना मालवीय का योगदान” पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन…

बीएचयू विधि संकाय में “महामना मालवीय का योगदान” पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन…

वाराणसी। शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को बीएचयू के विधि संकाय में “महामना मालवीय का योगदान: प्रभाव एवं संभावनाएं” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संकाय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें 80 से अधिक छात्र-छात्राओं नें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि संकाय प्रमुख प्रोफेसर सी. पी. उपाध्याय के स्वागत संबोधन से हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. स्नेहा त्रिपाठी, डॉ. सुप्रिया शाह, प्रो. रजनीश पटेल और डॉ. के. एन. शर्मा शामिल थे।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नव प्रवेशित छात्रों को महामना मालवीय के जीवन और विचारों से परिचित कराना और उनके वाक् कौशल को निखारनें का अवसर प्रदान करना था। प्रतिभागियों नें अपने भाषणों के माध्यम से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया, वहीं श्रोताओं नें भी पूरे मनोयोग से उनकी हौसला-अफजाई की।

कार्यक्रम का संयोजन प्रो. क्षेमेन्द्र मणि त्रिपाठी (विधि संकाय, बीएचयू) नें किया, जबकि देवांश, हिमांशु, आदित्य, आशीष, शालिनी, समीक्षा, उमा, श्रेया, अर्चना और प्रिशा नें कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

રામાયણના ૫ મહત્ત્વપૂર્ણ પાત્રો: જ્ઞાન, શક્તિ અને અહંકારનો અનોખો જીવનબોધ

રામાયણના ૫ મહત્ત્વપૂર્ણ પાત્રો: જ્ઞાન, શક્તિ અને અહંકારનો અનોખો જીવનબોધ ​”રામાયણ માત્ર શ્રીરામના વિજયની ગાથા નથી, પરંતુ માનવસ્વભાવ, મનના સંઘર્ષ