Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » ज्ञानवापी परिसर ASI सर्वे याचिका पर सुन्नी वक्फ बोर्ड नें जताई आपत्ति, 3 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई…

ज्ञानवापी परिसर ASI सर्वे याचिका पर सुन्नी वक्फ बोर्ड नें जताई आपत्ति, 3 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई…

ज्ञानवापी परिसर ASI सर्वे याचिका पर सुन्नी वक्फ बोर्ड नें जताई आपत्ति, 3 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई…

वाराणसी : ज्ञानवापी मंदिर के लार्ड विश्वेश्वर मामले में वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी द्वारा सम्पूर्ण परिसर का सर्वे कराने के लिए दायर याचिका पर सुन्नी वक्फ बोर्ड नें आपत्ति जताई है। बोर्ड नें कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चूंकि पहले हुए ASI सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी, इसलिए अब फिर से सर्वे करानें का अनुरोध अस्वीकार्य होना चाहिए और इसे खारिज कर देना चाहिए। वक्फ बोर्ड की दलीलें सुनने के बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन और फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश युगल शंभू नें प्रतिवादी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी को 3 अक्टूबर को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया है।

वक्फ बोर्ड के वकील तौहीद खान नें अदालत के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी द्वारा सम्पूर्ण ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे करानें की याचिका दी गई है। वकील नें तर्क दिया कि पहले जब ASI का सर्वे हुआ था और उसकी रिपोर्ट अदालत में जमा की गई थी, तब वाद मित्र नें कोई आपत्ति दर्ज नहीं की थी। ऐसे में अब नया सर्वे करानें का अनुरोध सुनवाई योग्य नहीं है।

तौहीद खान ने यह भी कहा कि वाद मित्र का यह नया अनुरोध, अतिरिक्त सर्वे करानें का स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसे खारिज किया जाना चाहिए। न्यायाधीश नें सभी दलीलें सुनने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर की तारीख तय की है। इस मामले में 3 अक्टूबर को मसाजिद कमेटी को अदालत में अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा, जिसके बाद अदालत इस याचिका पर निर्णय देगी।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS