एक सप्ताह से बिजली गायब – ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खड्डा, कुशीनगर।विकास खण्ड खड्डा के ग्राम पंचायत विंदवलिया में एक सप्ताह से बिजली सप्लाई बाधित हैं। सूचना के बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं किये जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में इकठ्ठा हो प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग किया हैं।
विधुत उप केन्द्र कोटवा से विंदवलिया, कुट्टी टोला और जियनपुर गांव को बिजली सप्लाई होती हैं।नौगांवा के से हो कर बिजली तार गयी हुईं है। एक सप्ताह पहले विंदवलिया काली स्थान के सामने पोल पानी में गिर गया।जिसकी जानकारी गांव के लोगो ने लाईन मैन को दिया। लेकिन एक सप्ताह बितने के बाद भी गिरे तार पोल को ठीक नहीं किया गया है। बारिश का मौसम होने के चलते घरों के अगल बगल पानी भरे होने से लोगों को जहरीले किड़ो और सर्पों का भय बना रह रहा है। सबसे ज्यादा डर बच्चों के सूरक्षा को लेकर हैं। मोबाईल चार्ज करने के लिए बरवारतनपुर गांव में जाना पड़ रहा है। बिजली सप्लाई बाधित होने और मिट्टी का तेल पहले से ही बंद होने के चलते मजबूरन ग्रामीण मोमबत्ती जलाकर भोज बना रहे हैं।नदी के तटीय इलाका होने से अंधेरा डर को बढ़ा दे रहा है। जानकारी होने के एक सप्ताह बाद भी बिजली सप्लाई ठीक नहीं करने से परेशान गांव के श्यामबदन,गोलू, बृजेश, रामनरेश,संजय,लाला यादव,भरत,बदन, नगीना, विशाल, राजाराम सहित आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए गिरे पोल तार को ठीक करा बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग की हैं।
Author: SPP BHARAT NEWS






