इंटर कॉलेज जौरा बाजार में स्वo मनोज उपाध्याय स्मृति संस्थान द्वारा संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति।


फ़ाज़िलनगर क्षेत्र के इंटर कॉलेज जौरा बाजार में मंगलवार को मनोज कुमार उपाध्याय स्मृति संस्थान की तरफ से संस्कृत मे कक्षा 10 मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के साथ कक्षा 11मे संस्कृत विषय के नामांकन कराने
वाले तीन छात्रों को प्रशस्ति पत्र के साथ उनको दो वर्ष की छात्रवृत्ति एक समारोह में प्रदान की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि तथा जौरा बाजार इंटर कालेज के प्रबंधक पं० भोला प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में अपने भाई के स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने इंजिनियर अजय उपाध्याय ने मेधावी विद्यार्थियों करके सबसे बड़े पुण्य का काम किया है। ऐसे ही कार्य समाज के लिए तथा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन जाते हैं। इंजिनियर अजय उपाध्याय ने कहा कि यह छात्रवृत्ति कक्षा 10 मे संस्कृत में सर्वाधिक अंक पाने वाले तीन ऐसे छात्रों को प्रदान की जाएगी जो कक्षा 11 में संस्कृत विषय के साथ नामांकन लिया हो।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पं भोला प्रसाद त्रिपाठी ने कक्षा 10 की तीन छात्राओं निशू प्रजापति,रीचा गुप्ता तथा राधा यादव को प्रशस्ति पत्र के साथ रुपए 101 की दर दो वर्ष की छात्रवृत्ति रुपए 2424 प्रदान किया।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामू चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। सभा का संचालन अंशुमान चतुर्वेदी ने किया।इस अवसर पर विजय प्रकाश उपाध्याय, विपिन बिहारी, सिम्पल उपाध्याय, सुमन द्विवेदी,सुनील तिवारी, शिवेंद्र पाण्डेय, मथुरा तिवारी, अखिलेश मिश्रा, ओमप्रकाश, उमेश प्रसाद, त्रिलोकी, अशोक तिवारी,सुरेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, राजेश कुशवाहा,प्रभात, सिद्धार्थ, महेंद्र,पौहारी, कृष्णा तथा उपेन्द्र सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अविभावक उपस्थित रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS






