Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » खबरें सुबह सवेरे उत्तर प्रदेश की..

खबरें सुबह सवेरे उत्तर प्रदेश की..

खबरें सुबह सवेरे उत्तर प्रदेश की..

➡लखनऊ -सीएम योगी की कानून व्यवस्था पर बड़ी बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े अधिकारी, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह भी बैठक में हैं मौजूद, डीजीपी प्रशांत कुमार,ADG एलओ अमिताभ यश मौजूद, कमिश्नर,DM,IG,DIG,ADG और CP भी बैठक में मौजूद, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा को लेकर हो रही समीक्षा, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा

➡लखनऊ-मोहान रोड योजना में नहीं दिखेंगे बिजली के खम्भे, सर्विस ट्रेंच के नीचे बिछाए जाएंगे बिजली के तार, LDA उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की समीक्षा की, सर्विस ट्रेंच के निर्माण के लिए 50 करोड के टेंडर, एक एकड़ क्षेत्रफल में बनाया गया है साइट ऑफिस, पहले चरण में सेक्टर-6 एवं 7 में होंगे विकास कार्य

➡लखनऊ-लखनऊ में स्कूटी सवार युवती के साथ छेड़खानी, युवती को बैड टच करने का वीडियो आया सामने, शहीद पथ पर स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ हुई, बाइक सवार का छेड़छाड़ करते वीडियो वायरल, शहीद पथ के लूलू मॉल के पास की घटना, यूपी 32 GD 4080 बाइक से जा रहा था आरोपी, युवती ने बिजनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई

➡लखनऊ -राजा जय लाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे, जय लाल सिंह की कुर्बानी को भूल नहीं सकते-राकेश, 1857 में राजा जय लाल ने देश की लड़ाई लड़ी-राकेश, कुर्बानियों से इतिहास के पन्ने रंगे हुए हैं-राकेश सचान, श्रद्धांजलि सभा में हमने उनको श्रद्धांजलि दी-राकेश, बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोग शामिल हुए-राकेश

➡प्रयागराज-इलाहाबाद हाई कोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने गाजियाबाद जिला जज को दिया आदेश, गाजियाबाद पुलिस लाइन जाने का HC ने दिया आदेश, गाज़ियाबाद पुलिस के हलफनामे का सत्यापन का आदेश, DCP हिंडन को हाईकोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश, 3 अक्टूबर को HC ने उपस्थित रहने के दिए आदेश

➡अमेठी-CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली CRPF ग्रुप सेंटर त्रिशुंडी में ड्यूटी पर तैनात था मृतक, जानकारी मिलते ही CRPF कैंप में मचा हड़कंप, ग्रुप केंद्र की सूचना पर पहुंचे रामगंज थाना प्रभारी
रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी में है CRPF ग्रुप केंद्र

➡वाराणसी-आर्मी के अधिकारियों ने पूरी की कैंसर पीड़ित बच्चे ख्वाइश, एक दिन के लिए 8 वर्षीय बच्चे को बनाया आर्मी का अधिकारी, कैंसर पीड़ित विव्यांशु की आर्मी अधिकारी बनने की ख्वाइश, 39 जीटीएस में बनाया गया आर्मी अधिकारी, आर्मी का अधिकारी बनकर खुश हुआ कैंसर पीड़ित, जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की गई की कामना , वाराणसी के 39 जीटीसी कैंटोमेंट का मामला

➡आगरा-यूटा का ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन का हुआ आयोजन, अधिवेशन में प्राइमरी के शिक्षको ने की भागीदारी, शैक्षिक संगोष्ठी, कार्यसमिति पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन, अधिवेशन में यूटा की खेरागढ़ ब्लॉक इकाई का गठन, सुशील शर्मा फिर से निर्वरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने, खेरागढ़ बीआरसी पर आयोजित हुआ अधिवेशन

➡गाजियाबाद-फर्जी सलाहकार बोर्ड का सदस्य ले रहा पुलिस प्रोटोकॉल, मेरठ पुलिस को भेजा गया लेटर आया सामने, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी कई वीडियो वायरल, कार्यक्रमों में स्वागत कराने के नाम पर लेता है पेशगी, खुद को दिव्यांगता राज्य सलाहकार बोर्ड का बताता है सदस्य , मेरठ में दिव्यांग एकता समिति के नाम से चलाता है NGO, गाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज लगाता है धर्म सिंह, गाजियाबाद में भी धर्म सिंह लेता है पुलिस प्रोटोकॉल, उत्तर प्रदेश सरकार के LOGO का भी करता है इस्तेमाल, मेरठ के जानी इलाके का है रहने वाला धर्म सिंह, मंत्री नरेंद्र कश्यप के पीएस ने की पुष्टि, विभाग में नहीं है कोई दर्जा प्राप्त मंत्री- पीएस

➡मुज़फ्फरनगर-भाजपा नेता के लापता होने से हड़कंप, व्यापार मंडल के बुढ़ाना से अध्यक्ष भी है राजेश कुमार संगल, सुबह घर से दुकान के लिए निकले थे राजेश कुमार संगल, लापता भाजपा नेता का मोबाइन फोन जंगल में संदिग्ध मिला, फुगाना के हबीबपुर गांव के जंगलों में पुलिस की कांबिंग जारी, फुगाना-बुढ़ाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे खागलने में जुटी हुई, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बा निवासी है राजेश कुमार संगलc

➡कानपुर देहात-नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत में परखी संचालित योजनाएं, चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी गयी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश, CDO,BSA समेत अन्य विभागाधिकारी रहे मौजूद, महिलाओं ने गांव के पास शराब ठेके को हटाये जाने की मांग की, ब्लाक राजपुर क्षेत्र के रमऊ गांव का मामला

➡फतेहपुर-स्वामी प्रसाद मौर्या का सीएम योगी पर विवादित बयान , सीएम योगी की जाति पर की विवादित टिप्पणी, अपराधी ज्यादातर मुख्यमंत्री के बिरादरी के हैं-स्वामी , इसीलिए ये लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे- स्वामी , CM गूंगे, बहरे, अंधे होकर तमाशा देख रहे- स्वामी प्रसाद, स्कूल की छत से कूदकर छात्रा के आत्महत्या करने का मामला, स्वामी प्रसाद मौर्या पीड़ित परिवार से मिले और लगाया आरोप, खुदकुशी नहीं जानबूझकर छत से फेंका गया है- स्वामी प्रसाद, खागा कोतवाली के अमनी गांव पहुंचे थे स्वामी प्रसाद मौर्य

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS