Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » जमैका के प्रधानमंत्री नें काशी में किया गंगा आरती का दर्शन…

जमैका के प्रधानमंत्री नें काशी में किया गंगा आरती का दर्शन…

जमैका के प्रधानमंत्री नें काशी में किया गंगा आरती का दर्शन…

वाराणसी : जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस नें बुधवार को काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध माँ गंगा आरती का दर्शन किया। प्रधानमंत्री होलनेस नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे और वहां माँ गंगा को प्रणाम किया।

क्रूज पर सवार होकर, उन्होंने लगभग तीस मिनट तक माँ गंगा की आरती का भव्य दृश्य देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री कभी हाथ जोड़ते हुए तो कभी आंखें बंद कर माँ गंगा को नमन करते हुए नजर आए। घाट पर आरती के समय माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया था।

आरती स्थल और दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और सचिव हनुमान यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आरती संपन्न होनें के बाद प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस क्रूज से ही वापस नमो घाट की ओर प्रस्थान कर गए।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS