Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रायपुर,04 अक्टूबर 2024
खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने पुलिस लाईन स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए ‘राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता‘ का शुभारम्भ किया।

इस प्रतियोगिता का नाम सेल्फ प्रोटेक्शन इनिशिएटिव चैम्पियनशिप’ रखा गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 09 अक्टूबर तक होगा। इस अवसर पर उनके साथ रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, वरिष्ट संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी और रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर के साथ अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में रायपुर और अन्य जिलों के लगभग 200 से अधिक पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

2
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines