नवरात्रि पर्व के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध,भक्तिमय हुआ माहौल

![]()
डिप्टी एसपी आरबी सिंह व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार नें लिया सुरक्षा का जायजा
अम्बेडकरनगर- नवरात्रि पर्व के मौके पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय होकर निगरानी कर रही है। जिसके क्रम में आलापुर तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्थापित दुर्गा पांडालों की निगरानी पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।डिप्टी एसपी आरबी सिंह के नेतृत्व में आलापुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार जहांगीरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अक्षय कुमार राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष विजय तिवारी अपनी-अपनी टीम के साथ अलग-अलग पांडालों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर मिलजुल कर पर्व मनाने की अपील किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, पूजन-अर्चन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
Author: SPP BHARAT NEWS


