Home » क्राइम » फर्जी डीएसपी बनकर जालसाजी करने वाले शातिर ठग को कुशीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी डीएसपी बनकर जालसाजी करने वाले शातिर ठग को कुशीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी डीएसपी बनकर जालसाजी करने वाले शातिर ठग को कुशीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संजय कुमार स्वाट प्रभारी आलोक यादव सर्विलांस प्रभारी शरद भारती के संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता

*सरकारी योजना का अधिकारी बताकर महिलाओ को सिलाई सेंटर का शिक्षक बनाने व अन्य प्रलोभन देकर ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल मय फर्जी पुलिस की वर्दी के साथ गिरफ्तार-*
सोहेब खान कुशीनगर
पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जनसुनवाई की जा रही थी जिसके दौरान आवेदिका जरीना खातून पत्नी रुस्तम अली निवासिनी ग्राम मधुरिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि एक व्यक्ति जमील अहमद पुत्र मोफिल निवासी ग्राम भटनी हरैया थाना महुआ डीह जनपद देवरिया द्वारा अपने को सरकारी योजना का अधिकारी बताकर महिलाओ को सिलाई सेंटर का शिक्षक बनाने व अन्य प्रलोभन देकर हमारे साथ 50 हजार रुपये की ठगी की गयी है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए थाना तुर्कपट्टी पर मु0अ0सं0 305/2024 धारा 319(2)/318(4)/316(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगायी गयी थी, जिसके क्रम में आज दिनांक 06.10.2024 को थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा इण्डियन पेट्रोल पम्प से करीब 200 मीटर आगे (कसया से फाजिलनगर जाने वाले हाईवे पर) चौहान पट्टी मधुरिया कट के पास से उपरोक्त प्रकरण से सम्बन्धित वान्टेट अभियुक्त जमील अहमद पुत्र मोफिल निवासी ग्राम भटनी हरैया थाना महुआ डीह जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल, फर्जी पुलिस की वर्दी जिसमें एक वर्दी सेट इन्सपेक्टर रैंक के अधिकारी तथा दूसरा वर्दी सेट पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी की है बरामद किया गया है। गिरफ्तरी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 319(2)/318(4)/316(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध करने का विवरण-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया है कि वह खुद को सरकारी विश्वकर्मा योजना का अधिकारी बताकर महिलाओ को सिलाई सेंटर का शिक्षक बनाने , सिलाई मशीन, सैलरी व अन्य समान अन्य प्रलोभन देकर थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी की महिलाओ से डेढ़ लाख रुपये की ठगी किया है। अभियुक्त द्वारा कभी वर्दी पहनकर तो कभी सादे वस्त्रो में खुद को अधिकारी बताकर नौकरी एवं सामान दिलाने के नाम पर पैसा ले लेता है । इनका एक संगठित गैग है तथा इसने बताया कि मै कुछ दिन पुर्व थाना नाका हिण्डोला जनपद लखनऊ में रानी गैंग सदस्य के साथ पकड़ा गया था। जेल से छुटने के बाद यह अपने अपराध करने के तरीके को बदलकर भोली- भाली महिलाओ को अपने रुतबे का झांसा दिखाकर प्रलोभन देकर पैसे ऐठने का काम करता है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS