Home » धर्म / संस्कृति » इस बार देव दीपावली पर अस्सी घाट पर होगा गंगा महोत्सव, दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे संगीत का जादू, हो रही तैयारी

इस बार देव दीपावली पर अस्सी घाट पर होगा गंगा महोत्सव, दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे संगीत का जादू, हो रही तैयारी

इस बार देव दीपावली पर अस्सी घाट पर होगा गंगा महोत्सव, दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे संगीत का जादू, हो रही तैयारी

वाराणसी : देव दीपावली के विशेष अवसर पर इस बार गंगा महोत्सव का आयोजन अस्सी घाट पर किया जाएगा, जबकि पहले यह कार्यक्रम राजघाट पर होता था। पर्यटन विभाग नें इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार महोत्सव में मशहूर सिंगर कैलाश खेर और ड्रमर शिवमणि को बुलाने की तैयारी है। दोनों अपनी खास प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।
पर्यटन उपनिदेशक आरके रावत के अनुसार गंगा महोत्सव का मुख्य आयोजन अस्सी घाट पर होगा। इसमें शामिल होने वाले कलाकारों की सूची जल्द ही फाइनल कर ली जाएगी। इस वर्ष देव दीपावली पर काशी के घाटों पर 12 लाख दीये जलाए जाएंगे, जो शहर को दिव्य रोशनी से भर देंगे। इसके साथ ही, शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक भवनों को झालरों से सजाया जाएगा। दीपोत्सव के एक दिन पहले दीये और बाती वितरित कर दी जाएंगी, ताकि समय पर दीयों का प्रकाश काशी को आलोकित कर सके।
देव दीपावली के अवसर पर गंगा पार रेती पर 12 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसे और आकर्षक बनाने के लिए मुंबई से विशेष कलाकार बुलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग नें आतिशबाजी के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
इस बार आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई हैं। गंगा महोत्सव के दौरान “गंगा द्वार” पर एक विशेष लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा, जो गंगा की महिमा और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा। देव दीपावली का यह महोत्सव काशी की परंपराओं और उत्सवों को भव्य तरीके से प्रस्तुत करने का एक अद्भुत अवसर होगा, जिसमें लाखों दीयों की रोशनी के साथ आकाश को रंगीन आतिशबाजी से सजाया जाएगा।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines