Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » कवि सम्मेलन में देर रात तक बही कविता की रसधार, मंत्रमुग्ध हुए जनपद के कविता प्रेमी

कवि सम्मेलन में देर रात तक बही कविता की रसधार, मंत्रमुग्ध हुए जनपद के कविता प्रेमी

कवि सम्मेलन में देर रात तक बही कविता की रसधार, मंत्रमुग्ध हुए जनपद के कविता प्रेमी

अम्बेडकरनगर।जिला मुख्यालय के ब्लॉक परिसर में सद्भावना अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। इस कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।जिला मुख्यालय पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सद्भावना अखिल भारतीय कवि इस वर्ष भी सफलता के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। जनपद के प्रसिद्ध कवि अभय सिंह निर्भीक एवं धीरेंद्र पांडेय क्षणिक द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में गीतकार डा विष्णु सक्सेना, हास्य कवि डा सर्वेश अस्थाना, शायर अजहर इकबाल, मनु वैशाली एवं सौरभ जायसवाल ने कविता पाठ किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, शास्त्री नगर की छात्रा सरस्वती पांडेय और छात्र मनीष पांडेय के मन मोहक गायन के पश्चात मंच पर आए कवियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस आयोजन में जनपद के युवा लेखक कुमार विवेक की पुस्तक करंटहवा के मुख्य पृष्ठ का विमोचन किया गया। कवि सम्मेलन का संयोजन अभय सिंह निर्भीक और संचालन डा सर्वेश अस्थाना ने किया। गीतकार विष्णु सक्सेना ने – तुम हमारी कसम तोड़ दो, हम तुम्हारी कसम तोड़ दें जैसी प्रेम के पंक्तियों के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं अभय सिंह निर्भीक ने भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे, अपने पूज्य तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे जैसी कविताओं से देशभक्ति का संचार किया। हास्य कवि डा सर्वेश अस्थाना ने अपने चुटीले व्यंग्य और कविताओं के साथ लोगों को ठहाके लगवाए। शायर अजहर इकबाल ने अपने चिर परिचित अंदाज में कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए विवश किया। युवा कवियत्री मनु वैशाली ने अपने प्रसिद्ध गीत – तुम पूछते हो अब गांवों में क्या रखा है के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को उनके मूल से जोड़ने का प्रयास किया। इस अवसर पर अम्बेडकर नगर जनपद के अनेक चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS