विजय दशमी के उपलक्ष्य में बीआरएम स्कूल में रावण दहन व देवी दुर्गा के रूपो की प्रस्तुति।

![]()
सेवरही विकासखंड अंतर्गत आने वाला विद्यालय जो शिक्षा के साथ ही अपने नेक समाजिक कार्यों को लेकर हमेशा अभिभावकों व आम लोगों में चर्चित बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ कुशीनगर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने प्रांगण में 12 अक्टूबर दिन शनिवार को शाम 6 बजे भव्य आयोजन करके विजयदशमी पर्व के शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए विद्वान पंडित के मंत्रोच्चारण में रावण दहन और मां दुर्गा के सभी रूपों का सजीव प्रस्तुति विद्यालय में पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा करने का पुरा प्रयास में जिजान से लगा हुआ है। जिसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित शुभ चिंतकों को सपरिवार सादर आमन्त्रित किया गया हैं की आप आए और आयोजित कार्यक्रम को देख कर बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी मनाए। विद्यालय में सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम की अनुमति उप जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय परिवार को प्राप्त हो गई है। इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधक सुरेश प्रसाद मिश्र (अवकाश प्राप्त शिक्षक) व प्रधानाचार्य राजन कुमार मिश्रा ने एक भेंट वार्ता में दी।
Author: SPP BHARAT NEWS






