तुरैहा समाज ने कुशीनगर विधायक को सौंपा ज्ञापन।

![]()
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तुरैहा और तहसील अध्यक्ष संजन साह के नेतृत्व में भारी संख्या में तुरैहा समाज के लोग रहे उपास्थित।
वैभव तिवारी, यूपी
कुशीनगर जनपद के तुरैहा समाज कल्याण समिति कुशीनगर के बैनरतले जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तुरैहा और तहसील अध्यक्ष संजन साह के नेतृत्व में शुक्रवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक से उनके आवास पर मिल कर तुरैहा समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए शासनादेश संख्या 05/2021/20सी एम./26/03/2021 व संख्या 3646/26.03.2010 का अनुपालन कराने हेतु जिलाधिकारी कुशीनगर, तहसील तमकुहीराज, कसया, पडरौना को निर्देशित करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तुरैहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति की सूची में तुरैहा जाति 66वें नंबर पर अंकित है। इसके बावजूद भी तुरैहा समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र कुशीनगर जनपद में जारी नहीं किया जा रहा है, जबकि अन्य जिलों में जाति प्रमाण पत्र जारी हो रहा है। विधायक पीएन पाठक ने मौके पर सक्षम अधिकारियों व जिलाधिकारी को फोन से वार्ता किया और शासनादेश को अति शीघ्र लागू कराने का आश्वासन दिया। तुरैहा समाज की मदद करने तथा इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजीत तुरैहा, काशी तुरैहा, राजेश्वर तुरैहा, लक्ष्मण तुरैहा, तुरैहा, हरेन्द्र तुरैहा, विकास तुरैहा, संजन तुरैहा, हीरा तुरैहा, रवि तुरैहा, धनेश तुरैहा,अमरेश,मुन्ना तुरैहा देवराज तुरैहा, सर्वेश तुरैता, पूर्णमासी तुरैहा, ओम प्रकाश तुरैहा आदि समस्त तुरैहा समाज उपस्थित रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS






