Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » 65 वर्षीय महंत विजय राम दास महाराज का मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ निधन अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार

65 वर्षीय महंत विजय राम दास महाराज का मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ निधन अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार

65 वर्षीय महंत विजय राम दास महाराज का मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ निधन अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार

अयोध्या : बड़ा भक्तमाल परिवार के अंतर्गत आने वाले अयोध्या के प्रसिद्ध विजय भक्तमाल मंदिर के 65 वर्षीय महंत विजय राम दास महाराज का मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार देर शाम निधन हो गया।
यह जानकारी बड़ा भक्तमाल मंदिर के उत्तराधिकारी महंत अवधेश दास महाराज ने देते हुए बताया कि वैष्णव परम्परा अनुसार रविवार को 10 बजे साकेतवासी महंत विजय राम दास का अंतिम संस्कार सरयू तट पर होगा।
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने विजय राम दास महाराज के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वह विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य तथा मंदिर आंदोलन के ऐसे संत थे जो सदैव हर बैठक में सक्रिय रहे। उनके निधन से विहिप के सभी सदस्य दुखी हैं, ऐसे सेवाभावी संत का साकेत गमन अपूर्णनीय क्षति है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines