शांति व सद्भावना के साथ मनाएं त्यौहार – एस पी संतोष कुमार मिश्र


कुशीनगर थाना विशुनपुरा क्षेत्र में आगामी त्यौहारों जैसे धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा आदि को सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण के साथ निर्विघ्न रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के द्वारा स्थानीय थाना अंतर्गत नगरपंचायत दूदही में रेलवेस्टेशन पर पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा सांप्रदायिक सूचनाओं पर चर्चा करते हुए समस्त धर्म गुरु, आयोजकों व आम जनमानस से शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ रहते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने की बात कही गई और बताया गया कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित न करें और भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें। साथ ही साथ मूर्तिकारों व डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उसके उपरांत पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाने पर पहुच कर ग्राम प्रहरियों व उनके बच्चों को वस्त्र, मिष्ठान, व पटाखे भेंट कर धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी गई उसके उपरांत पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्थानीय थाने की फोर्स के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थान आदि पर पैदल गश्त किया गया। साथ ही साथ उपस्थित पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को इस महत्वपूर्ण ड्यूटी के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए सभी को निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी पॉइंट पर उपस्थित होकर सजग, सतर्क व संवेदनशीलता के साथ त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। पैदल ग्रस्त के दौरान आम जन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया गया कि पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के साथ क्षेत्राधिकार तमकुही राज जितेंद्र कालरा, प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा रामसहाय चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, अश्वनी राय, विनय प्रताप सिंह, नंदन प्रजापति, सौरभ गिरी, मुकेश कुमार, विजय शंकर, ललित वर्मा, नागेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल विपिन द्विवेदी, सत्यम राय, समीम खान, सहित समस्त पुलिसकर्मी व गड़मान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS






