भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास से मनाया गया बीजेपी मंडल अध्यक्ष युवा नेता मंटू राय का जन्मदिन।


लखनऊ में अभिप्रियम ग्रुप के सीएमडी अभिषेक मिश्रा के निवास शालीमार पैराडाइज में कटा गया चौबीसवां केक।
कुशीनगर। सेवरही विकास खण्ड के नैनुपहरु निवासी मंटू राय ने अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह और अभिप्रियम ग्रुप के सीएमडी अभिषेक मिश्रा सहित युवा साथियों के नेतृत्व में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। अपने प्रिय साथी मंटू राय के चौबीसवें वसन्त कॉल में पहुंचने पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुपर स्टार पवन सिंह ने अपने कर कमलों से केक काट कर मंटू राय को खिलाया। उसके पहले मंटू राय ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम करते हुए ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति एवं मानव जीवन के लिए हानिकर है। धरती को भविष्य में प्रदूषण रखने हेतु हमें पेड़ पौधों की रक्षा तथा वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद पवन सिंह के हाथों केक काटा गया मंटू राय ने अपने साथियों को केक खिलाया जिसके बाद तालियों के गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। हर एक साथियों ने अपने मित्र की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, अतुल राय, गोलू द्विवेदी ,अनुज राय , निरज पांडेय ,राजू सिंह ,निखिल सिंह, मंटू ,संदीप यादव। आदि उपस्थित रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS






