धनतेरस को लेकर पुलिस मुस्तैद : क्षेत्रधिकारी जितेंद्र कालरा

![]()
*तमकुहीराज कस्बे में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा थानाध्यक्ष तमकुही राज अमित कुमार शर्मा ने किया पैदल मार्च*
कुशीनगर।
*पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा द्वारा मय पुलिस फोर्स थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत धनतेरस, दीपावली त्योहार को सकुशल, शान्तिपूर्ण वातावरण व निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने, जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों, सर्राफा मार्केट व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर पैदल गश्त किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग कर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ व्यापारियों/आमजन से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया* ।
Author: SPP BHARAT NEWS






