कुछ खास खबरें संक्षेप में..
![]()
रायबरेली:
आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर मांगे तीन लाख रुपए, पीड़ित का आरोप 2 मोबाइल नंबरों से आई थी कॉल, 2 नंबरों से किसी व्यक्ति ने किया था व्हाट्सएप कॉल, बहन की आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर मांगे 3 लाख, आरोपी ने फोन पर गाली गलौज करते हुए दी धमकी, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज हुआ, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला।
लखनऊ:
लोकभवन में आज 11 बजे से कैबिनेट बैठक, सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, 02 दर्जन से अधिक प्रस्ताव बैठक में लाए जाएंगे, आबकारी, औद्योगिक विकास से जुड़े प्रस्ताव रखे जाएंगे, नई शीरा नीति, लैंड यूज नीति को मिल सकती है मंजूरी।
अल्मोड़ा:
अल्मोड़ा में मार्चुला के पास बस खाई में गिरी, हादसे में अभी तक 5 लोगों की मौत, बस में 42 यात्री सवार थे, कई लोग गंभीर घायल, SSP अल्मोड़ा समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद, SDRF की टीमें, पुलिस की रेस्क्यू टीमें मौजूद, मौके पर 5 एंबुलेंस मौजूद, रेस्क्यू कार्य जारी, हादसे में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, गढ़वाल से चलकर रामनगर जा रही थी बस।
आजमगढ़:
कच्छा बनियान गैंग आजमगढ़ में एक्टिव, घर से 15 लाख के जेवर लूट ले गया गैंग, विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों को पीटा, जाते-जाते महिलाओं की शरीर से भी जेवर नोचा, बुजुर्ग महिला के कान कटे, गांव में दहशत, गेट का ताला तोड़कर घर में घुसा था पूरा गैंग, आजमगढ़ जनपद के शाहगढ़ इलाके की घटना।
शाहजहांपुर:
परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूटपाट, शनिवार की रात 12.30 बजे घर में घुसे थे बदमाश, 02 कमरों को खंगाला, कैश और जेवर ले गए बदमाश, लूट का विरोध करने पर घर की महिलाओं को पीटा, निगोही थाना क्षेत्र के ऊनकलां का मामला, पुलिस केस दर्ज किया
Author: SPP BHARAT NEWS



