ट्रैक्टरों द्वारा किया जा रहा अवैध चुना पत्थर रेत गिट्टी ट्रांसपोर्ट पर खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की बल्ले बल्ले.. दसों उंगलियां घी में।


ताज़ा मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ , जांजगीर चांपा , और सक्ति में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों से अवैध पत्थर रेत गिट्टी ट्रांसपोर्ट किया जाता है जिस पर ज़िला के खनिज विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़,जांजगीर चांपा , और सक्ति इन जिलों के खनिज विभाग एवं पुलिस प्रशासन का क्या कहना इन अधिकारियों और पुलिस वाले का मानो दस उंगलि घी पर है
अवैध ट्रांसपोर्ट पर कार्यवाही करने के जगह पर खनिज विभाग के द्वारा एक ट्रैक्टर पर तीन हज़ार से दस हज़ार रुपए नगद और ऑनलाइन दूसरे दूसरे का अकाउंट में वसूली कर ट्रैक्टर को छोड़ दिया जाता है वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा एक हज़ार रुपए एंट्री के नाम पर नगद या फ़िर दूसरे का अकाउंट में ऑनलाइन पेमेंट लिया जाता है l ये सभी जानकारी ट्रैक्टर वालों ने हमारी मिडिया टीम को बताया है l बिर्रा में पदस्थ पुलिस रघुवीर यादव ने बताया कि सक्ति जिला के नगर सेना के कर्मचारी लोग जो कि ब्लैक स्कॉर्पियो जांजगीर चांपा RTO CG 11 है जिसका बाकी नंबर पता नहीं होना बताया l जो हमेशा करही परसदा के क्षेत्रों में दौरा करता है और रेत पत्थर ट्रांसपोर्ट करने वाले ट्रैक्टर मालिकों से वसूली किया जाता है l
वहीं दूसरी ओर सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला के खनिज निरीक्षण अधिकारी के बारे में लगभग दस ट्रैक्टर वालों ने बताया कि अनुराग नंद ने भी ट्रैक्टर वालों से 3 हज़ार रुपए से लेकर दस हज़ार रुपए तक गाड़ी छोड़ने के लिए लिया है और गाड़ी को छोड़ भी दिया है l
इस मामले में फ़िर पुलिस प्रशासन कहां पीछे रहने वाले हैं एंट्री के नाम पर बिर्रा थाना में पदस्थ मुन्ना यादव पुलिस वाले ने एंट्री के नाम पर किसी रोहित पटेल के गुगल पे पर रकम डलवाया है l
अब देखना यह है कि उच्च स्तर के जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी इस मामले में क्या कार्यवाही करता है l
Author: SPP BHARAT NEWS






