Home » क्राइम » कुशीनगर में पी आर डी जवान को लोहे के राड से पीटकर हत्या।

कुशीनगर में पी आर डी जवान को लोहे के राड से पीटकर हत्या।

कुशीनगर में पी आर डी जवान को लोहे के राड से पीटकर हत्या।

खड्डा, कुशीनगर।हनुमानगंज थाना के छितौनी कस्बा में डियूटी पर तैनात खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम करदह तिवारी टोला निवासी पीआरडी जवान रामाकान्त तिवारी 59 वर्ष की छितौनी निवासी एक 26 वर्षीय विपिन ने बीती रात लोहे के राड से सिर पर हमला कर मार डाला। साथ में रहे पीआरडी जवान आनन्द ने इसकी सूचना बगल में ही स्थित छितौनी पुलिस चौकी को दी।जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और युवक को पुलिस गिरफ्त में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम करदह निवासी रमाकांत तिवारी पुत्र स्वं लाल जी तिवारी पीआरडी के जवान है। इनके मनोज तिवारी मात्र एकलौता पुत्र हैं।रोज की भांति वह शनिवार की रात्रि अपने चचेरे भतीजे पीआरडी जवान आनन्द तिवारी व सिपाही सत्यवान के साथ छितौनी कस्बे में डियूटी कर रहे थे। इसी दौरान डियूटी पर तैनात सिपाही कही चला गया।लगभग 12 बजे छितौनी के सुभाष नगर निवासी युवक विपिन वर्मा 25 वर्ष पुत्र रामबिलास इनके पास पहुंच रमाकांत तिवारी से उलझ गया। विवाद बढ़ता भतीजा आनन्द तिवारी कुछ दूर पर स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस को बुलाने चला गया। इसी बीच विपिन ने पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी के सिर पर लोहे के राड से तबाड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। चौकी पुलिस के मौके पर पहुंचा भतीजा आनन्द तिवारी जमीन पर चाचा को लहुलुहान पड़ा देख चिल्लाने लगा। लेकिन तब तक रमाकांत तिवारी की मौत हो चुकी थी।इसी बीच इस घटना की सूचना पाकर हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल मौके पर पहुंच गये।और इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को देने के साथ मृतक के परिजनों को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर हमले के कारण का पता कर रही है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS