“सपनों को करेंगे उजागर, तकनीकी सिखाएंगे हम” – दुर्गा फाउंडेशन।




![]()
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में दुर्गा फाउंडेशन द्वारा 25,000 बच्चों को फ्री कंप्यूटर सिखाने का कार्यक्रम तीव्रता से चल रहा है, जिसके तहत दुर्गा फाउंडेशन ने मात्र 3 माह में 900 बच्चों को फ्री कंप्यूटर शिक्षा दी है।
इसी क्रम में रघुनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल में 300 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
फाउंडेशन के स्वयंसेवक श्रुति जायसवाल, नंदिनी गुप्ता और प्रिया शुक्ला ने रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल में 300 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंप्यूटर के बुनियादी कौशल जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एआई टूल्स, डिज़ाइनिंग टूल्स और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी क्षमताएं सिखाई गईं।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने इन महत्वपूर्ण सॉफ़्टवेयर के व्यावहारिक उपयोगों को सीखा, जो डिजिटल युग में शैक्षिक और व्यावसायिक सफलता के लिए आवश्यक हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सागर जायसवाल ने विशेष सत्र लिया और ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, पुष्कर और आदित्य जायसवाल ने अपने प्रभावी प्रस्तुतीकरण से विद्यार्थियों को जानकारी और प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर समाजसेवी ओजस्वी मिश्रा सम्मानित अतिथि उपेंद्र नाथ पांडेय, दुर्गा दयाल तिवारी और विनोद मणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का समर्थन करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया और डिजिटल साक्षरता के महत्व को समझाया।
रघुनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित यह प्रशिक्षण सत्र दुर्गा फाउंडेशन के डिजिटल साक्षरता मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक कंप्यूटर ज्ञान से सशक्त बनाना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें और अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास में सफल हो सकें।
Author: SPP BHARAT NEWS






