Home » खेती-बाड़ी » कृषि विज्ञान केंद्र, गाज़ीपुर में बीज ग्राम योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम।

कृषि विज्ञान केंद्र, गाज़ीपुर में बीज ग्राम योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम।

कृषि विज्ञान केंद्र, गाज़ीपुर में बीज ग्राम योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर, मऊ द्वारा ‘ बीज ग्राम योजना ‘ नामक योजना का संचालन हो रहा है । इस योजना के तहत वैज्ञानिक गाँवों में जाकर किसानों को कृषि से संबंधित तकनीकों की जानकारी प्रदान करते हैं | इसका उद्देश्य किसानों के साथ वैज्ञानिकों के सीधे सम्पर्क को बढ़ावा देने एवं संवाद स्थापित करने के लिये “लैब टू लैंड” (lab to land) प्रक्रिया को तेज़ करना है।
संस्थान के निदेशक डॉ संजय कुमार द्वारा गठित वैज्ञानिकों के समूह में योजना के संचालक वैज्ञानिक बनोथ विनेश के साथ प्रधान वैज्ञानिक डॉ अंजनी कुमार सिंह तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ कल्याणी कुमारी हैं | इस योजना के अंतर्गत दिनांक 14.02.2025 को वैज्ञानिकों के समूह ने कृषि विज्ञान केंद्र, गाज़ीपुर का दौरा किया जहाँ ‘रबी फसलों में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन बढ़ाने के लिए एकीकृत पोषक तत्त्व’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया | करीब 150 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया | कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा डॉ ओमकार सिंह भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे ।वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने का आग्रह किया साथ ही किस प्रकार नयी नयी प्रजातियों को उगा कर किसान अपने बीज उत्पादन को बड़ा सकते हैं इससे अवगत कराया |

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS