दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत, महाकुंभ जाने के लिए उमड़ी थी भीड़


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से 25 के लगभग लोगों की मौत हो गई। चौदह लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात प्लेटफार्म नंबर 14 पर प्रयागराज ट्रेन खड़ी थी। इसमें सवार होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी विलंब से चलने के कारण इसके यात्री भी प्लेटफार्म पर नंबर 12,13 और 14 पर थे। इसी दौरान प्रयागराज ट्रेन के और यात्री आने लगे। इससे प्लेटफार्म नंबर 16 के एस्केलेटर के पास और प्लेटफार्म नंबर 14 व 15 पर भगदड़ मच गई। इसमें महिलाएं और बच्चों समेत कई लोग गिर गए। लोग उनके ऊपर से चढ़कर पार होने लगे।
हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। एंबुलेस से घायलों को लोकनायक सहित अन्य अस्पतालों में भेजा गया। लोक नायक अस्पताल प्रशासन ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को प्रयागराज जाने के लिए काफी संख्या में लोग जुट गए। शनिवार को जनरल टिकट भी काफी काटे गए।
वहीं दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में हुई मौतों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस की सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के खड़गे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज ने तत्काल अपने-अपने आधिकारिक हैन्डल पर भारी दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, इससे पहले नॉर्दन रेलवे के CPRO (चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) ने भगदड़ की बात से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि कोई भगदड़ नहीं हुई, यह सिर्फ अफवाह है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तो के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर को तत्काल सस्पेंड करने की मांग भी कर डाली है जिसने कहा था भगदड़ नहीं हुई है मौत कोई नहीं हुई है सरासर झूठ बोल रहा था।
वहीं, रेल मंत्रालय के मुताबिक, रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई है। स्थिति नियंत्रण में है।
इससे पहले 10 फरवरी 2013 को कुंभ के दौरान प्रयागराज स्टेशन पर भगदड़ मची थी। हादसे में 36 लोग मारे गए थे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर PM मोदी ने जताया दुख।
Author: SPP BHARAT NEWS






