देश के विभिन्न हिस्सों से प्रयागराज आने और जाने वाले विमानों का नया कीर्तिमान बना।
प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 144 विमान आए और गए। एक दिन में 24 हजार लोगों ने यात्रा की। प्रयागराज एयरपोर्ट से यात्री विमान सेवा और यात्रियों की सबसे अधिक संख्या है। इनके अलावा 88 चाटर्ड प्लेन भी एयरपोर्ट पर आए और गए।
इनमें इंडिगो के 18, एलायंस एयर सात, अकासा एयर पांच, स्पाइसजेट 19 और एयर इंडिया के 25 विमानों की आवाजाही हुई। विमानों से 12360 यात्री आए और 12152 गए। दो विमान यात्री लेकर आए, लेकिन रात में उनको एयरपोर्ट पर रोका गया। इनके अलावा 44 चाटर्ड विमानों से 222 लोग आए और 292 लोग गए।
Author: SPP BHARAT NEWS






