Home » Home » एज्युकेशन/जीके » नमो घाट पर सीबीसी की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों नें लिखी कहानियां और बनाए पोस्टर…

नमो घाट पर सीबीसी की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों नें लिखी कहानियां और बनाए पोस्टर…

नमो घाट पर सीबीसी की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों नें लिखी कहानियां और बनाए पोस्टर…

वाराणसी : काशी तमिल संगमम उत्सव के तहत नमो घाट पर केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी में रविवार को विद्यार्थियों के लिए कहानी लेखन, पोस्टर पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों नें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को सीबीसी, वाराणसी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामनरेश पाल, प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व एवं क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी, वाराणसी नें कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रभावशाली विधि के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा संभव हो रही है। उन्होंने प्रतियोगिता में सही उत्तर देनें वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और काशी तमिल संगमम उत्सव में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना की।
प्रदर्शनी में ऋषि अगस्त्य और विकसित भारत पर केंद्रित चित्रों को दर्शाया गया है, जिसमें तमिलनाडु के सामाजिक सुधारकों, कवियों, लेखकों और वैज्ञानिकों के योगदान के साथ-साथ भारत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया गया है।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन सीबीसी, वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ. लालजी नें किया। उन्होंने प्रदर्शनी देखने वाले विद्यार्थियों से एकलव्य आवासीय विद्यालय, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम, उज्ज्वला योजना, आज़ाद भारत के अपने कानून, ऋषि अगस्त्य, डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन, सी. वी. रमन, सरदार पटेल, बिरसा मुंडा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्यांजलि और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना जैसे विषयों पर सवाल किए।
इस आयोजन नें विद्यार्थियों को न केवल ज्ञानवर्धक जानकारी दी, बल्कि उनके सृजनात्मक और तार्किक सोच को भी विकसित किया।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS