विराट दंगल प्रतियोगिता नैनुपहरु में पहलवानों ने दिखाया दमखम


अभिप्रियम ग्रुप के फाउंडर अभिषेक मिश्रा ने महाशिवरात्रि पर तृतीय वर्ष किया कुश्ती का आयोजन। प्रखर वक्ता राधेश्याम त्यागी ने किया कुशल संचालन
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सेवरही विकास खण्ड के ग्राम नैनुपहरु में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अभिप्रियम ग्रुप द्वारा विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दूर दूर से सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे और कुश्ती का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नंदकिशोर मिश्र साथ में अवधनाथ ठुकराई ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया और सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दंगल कुश्ती का आयोजन विरले लोग ही करवाते हैं। उल्लेखनीय है कि अभिषेक मिश्रा अभिप्रियम ग्रुप द्वारा महाशिवरात्रि पर हर साल कुश्ती का आयोजन करवा रहें। दंगल प्रतियोगिता में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान ने मेरठ के नौशीन पहलवान को आसमान दिखाया वहीं, अयोध्या के बबलू पहलवान को बांसगांव के पहलवान विकास ने पटखनी दी। गुड्डू पहलवान, रमन बिहारी, वकार, गोरखपुर के आकाश और मेरठ के मोंटी पहलवानों ने भी करतब दिखाया। भोजपुरी गायक आलामराज ने गीत गा कर पहलवानों सहित दर्शकों का मनोरंजन किया। मौके पर प्रयागराज की महिला पहलवान रोशनी और बनारस की श्वेता यादव ने भी कुश्ती किया। तमकुहीराज थाना प्रभारी अमित शर्मा ने कुश्ती में पहुंच कर पहलवानों का मनोबल बढ़ाया, कुश्ती देर शाम तक चलती रही और पूरा परिसर दर्शकों से भरा रहा। कार्यक्रम का संचालन कुशल वक्ता राधेश्याम त्यागी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कौशल निषाद, अंकुश मिश्रा, भोला मिश्रा, युवा नेता मंटू राय, कौशल सिंह, बृहस्पत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS






