गुरुकुलीय खेल महोत्सव दिल्ली में पवन पाण्डेय ने लहराया परचम।

गुरुकुलीय खेल महोत्सव दिल्ली में कुशीनगर का लाल पवन कुमार पांडे ने खेल महोत्सव में पाया प्रथम स्थान
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील अन्तर्गत ग्राम सलेमगढ़ के मूल निवासी सन्तोष पांडेय के पुत्र पवन कुमार पाण्डेय ने दिल्ली खेल महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि महर्षि विद्यापीठ गुरुकुल दिल्ली में पढ़ने वाले छात्र पवन कुमार पांडे ने खेल महोत्सव में प्रथम स्थान पाकर कुशीनगर जिले का मान बढ़ाया है साथ ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी कुशल योगदान दिया है। कुशीनगर जनपद के सलेमगढ़ के रहने वाले पवन कुमार के द्वारा दिल्ली के महर्षि विद्यापीठ गुरुकुल में खेल महोत्सव में प्रथम स्थान पाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं महर्षि विद्यापीठ गुरुकुल स्कूल के प्रबंधक वेदव्यास डॉक्टर गोविंद मिश्रा के द्वारा पवन कुमार पांडे को माला पहनकर और सम्मानित किया गया और उत्साह वर्धन करते हुए पवन कुमार पांडे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी, बाबा मोहन पांडेय ने फोन पर बधाई दिया। वही पवन कुमार के परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और में खुशी का माहौल व्याप्त है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार शाह, पूर्व प्रधान विनोद पटेल, राजू पटेल, वैभव तिवारी, दीपू पाण्डेय, उपेंद्र मद्धेशिया,अभिषेक, राजेश आदि ने बधाई दिया है।
Author: SPP BHARAT NEWS






