Home » Home » एज्युकेशन/जीके » महामहिम के हाथों मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर सम्मानित हुए विद्यावती देवी पीजी कॉलेज के छात्र – छात्राये

महामहिम के हाथों मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर सम्मानित हुए विद्यावती देवी पीजी कॉलेज के छात्र – छात्राये

महामहिम के हाथों मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर सम्मानित हुए विद्यावती देवी पीजी कॉलेज के छात्र – छात्राये

क्रीड़ा, साहित्य,सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को कुलाधिपति के हाथों प्राप्त किया सम्मान।

*दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के हीरक जयंती समारोह के मुख्य अतिथि कुलाधिपति / राज्यपाल विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में सोमवार को महीने भर तक चली विभिन्न प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम की अधिष्ठाता कुलाधिपति ने छात्र – छात्राओं का आह्वान किया कि खेल के साथ साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है । सफल प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुये उन्होंने कहा कि हीरक जयंती को सफल बनाने के लिए कुलपति जी के साथ सभी सहयोगियों का योगदान सराहनीय है ।*
*राज्यपाल आंनदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में सोमवार को कुलपति प्रो0 पूनम टण्डन व कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर दिव्या रानी की उपस्थिति में प्रतियोगिता में सफल विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी नगर (झरही ) तमकुहीराज के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कुलाधिपति ने विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी नगर (झरही )* *तमकुहीराज के समूह नृत्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाली नीता तिवारी एण्ड टीम में अनुष्का मिश्रा , जुबैदा अंसारी , अमृता गौतम , चंदन चौहान , नवीन कुमार , नितेश गुप्ता , दिलशाद अंसारी की टीम को गोल्ड मेडल प्रदान किया ।* *बालक बर्ग में समूह गायन में हरिलाल कुशवाहा एण्ड टीम, के साथ राममिलन यादव , शोलू अली,अंकित मद्देशिया , नितेश गुप्ता की टीम को गोल्ड मेडल प्रदान। 400 मीटर दौड़ बालक बर्ग में बिट्टू गुप्ता बी0 ए0 सेकेंड समेस्टर प्रथम स्थान को गोल्ड मेडल । 400 मीटर दौड़ बालिका बर्ग में आँचल यादव बी0 ए0 प्रथम बर्ष को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ । 200 मीटर दौड़ बालक बर्ग में संदीप कुमार को कांस्य पदक । वहीं भाषण प्रतियोगिता में दुर्गेश आनन्द यादव को गोल्ड । अनूप गुप्ता व मु0 कैफ युगल जोड़ी बैडमिंटल में दूसरे स्थान प्राप्त करने पर रजत पदक प्राप्त किया । दीपा यादव एंड टीम समूह गायन में सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया।महाविद्यालय के प्रतिभागियों की सफलता पर प्रबन्धक बबलू राय , प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार राय , सुधीर सिंह , बिनोद राय उर्फ गुड्डू राय , राजेश यादव , मारकण्डेय सिंह , पवन गिरी क्रीड़ा प्रभारी संदीप सिंह, गुड्डू राय , सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम त्यागी व पवन वर्मा, आयुष प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुकामनाएं व बधाई दी है ।*

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS