महाबोधि महाविहार का संचालन बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग
रिपोर्ट : वैभव तिवारी, यूपी
कुशीनगर। सम्राट अशोक सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तरफ से मंगलवार को बौद्ध भिक्षु संघ के नेतृत्व में बौद्ध समुदाय ने महाबोधि महाविहार, बोधगया का संचालन बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग को लेकर कुशीनगर में जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च कर अपने विभिन्न मांगो का पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम भारत के राष्ट्रपति महोदया और बिहार के राज्यपाल के नाम से अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को सम्राट अशोक सोशल वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले बौद्ध भिक्षु संघ के संरक्षक के डॉक्टर भिक्षु नन्दरतन के अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में बौद्ध भिक्षु और बौद्ध धर्म से जुड़े अनुवाई जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के सामने एकत्रित हुए। इसके बाद हाथों में सम्राट अशोक की तख्ती के साथ बुद्ध की प्रतिमा वाली शक्ति व स्लोगन को लेकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के गैर मौजूदगी में अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
आगे कहा की बोधगया में स्थित इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अत्यधिक है। 1949 के महाबोधि मंदिर अधिनियम के तहत इस मंदिर का संचालन 9 सदस्यीय एक समिति द्वारा किया जाता है, जिसमें 4 हिन्दू, 4 बौद्ध और गया जिले के कलेक्टर शामिल होते हैं। बौद्ध समुदाय का आरोप है कि समिति में बौद्धों की संख्या बहुत कम है, जिससे बौद्ध संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। उनका यह भी कहना है कि बौद्ध धर्म विरोधी गतिविधियां भी बढ़ गई हैं और दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बौद्ध समुदाय ने यह तर्क दिया है कि भारत के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का संचालन उनके अनुयायी करते हैं, जैसे कि हिन्दू मंदिरों का संचालन हिन्दू, मस्जिदों का संचालन मुसलमान, गुरुद्वारों का संचालन सिख और चर्चों का संचालन ईसाई करते हैं। उन्होंने अपने तरफ से सौपे गए ज्ञापन में महाबोधि मंदिर अधिनियम 1949 को रद्द कर महाबोधि महाविहार का संचालन पूरी तरह से बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग की है। उनका कहना था कि बौद्ध धर्म का यह महत्वपूर्ण स्थल बौद्ध अनुयायियों के नियंत्रण में होना चाहिए,ताकि यहां की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति का सही तरीके से पालन किया जा सके। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की गैर मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी को सौंपा । इस दौरान बृजेश कुशवाहा,डॉ राघवेंद्र सिंह पटेल,श्याम बदन कुशवाहा,भिक्षु विनय,भंते संदीप भंते,दीक्षानंद भंते,धर्मवीर,भिक्षु सूर्या,डॉ करुणा भंते,स्वरू प्रसाद बौद्ध,रमाशंकर बौद्ध,कन्हैया कुशवाहा,कन्हैया मौर्य,सुभाष कुशवाहा,सोहन गुप्ता,कुंडल बाबा,उदय नारायण कुशवाहा, रामचंद्र कुशवाहा,अशोक कुमार, प्रेम कुशवाहा,लक्ष्मी चंद्र वर्मा, प्रभु कुशवाहा,बीके कुशवाहा,राम उग्रह कुशवाहा, विजेंद्र कुमार विश्वकर्मा,लाल बिहारी,जितेंद्र कुशवाहा,विजय गौतम,गुड्डी शर्मा,संगीता कुशवाहा,अधिवक्ता कुमारी अंजली आदि लोग मौजूद रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS



