ईद पर 32 लाख मुसलमानो को PM मोदी की सौगात

‘सौग़ात-ए-मोदी’ योजना, ईद के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से 32 लाख ज़रूरतमंद मुस्लिमों को बांटी जाएगी किट।
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी एक एक मस्जिद जाकर 32,000 मस्जिदों से जुड़कर 32 लाख ज़रूरतमंद लोगों की पहचान करेंगे और उन्हें मदद मुहैया कराएंगे। किट में उनकी ज़रूरत की चीज़ों का सामान होगा। ‘सौगात-ए-मोदी’ किट बांटकर सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाया जाएगा।
Author: SPP BHARAT NEWS


