Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » आज कुशीनगर दौरे पर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आज कुशीनगर दौरे पर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आज कुशीनगर दौरे पर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल


लखनऊ : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 18 मार्च को सुबह 8:30 बजे सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में बने हेलीपैड से चलेंगी। 8:49 बजे कुशीनगर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर स्टेट हेलिकॉप्टर से उतरेंगी। 9:10 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पर जाएंगी। 9:20 से 10:50 तक आंगनबाड़ी किट का वितरण, लाभार्थियों को भूमि पट्टा वितरण, इसके अलावा टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 10:50 से 11:50 तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद 12:10 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर जाएंगी, जहां से वापस चली जाएंगी।

राज्यपाल के 18 मार्च को कुशीनगर जनपद में भ्रमण कार्यकम को देखते हुए पुलिस लाइन से लेकर कार्यक्रम स्थल सुरक्षा घेरे में रहेगी। कार्यक्रम के एक दिन पहले 17 व 18 मार्च को कुशीनगर पुलिस लाइन के 15 किलोमीटर के दायरे में किसी प्रकार के ड्रोन को पूर्णरूप से सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रतिबन्धित किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार से आदेश का उल्लघंन करने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS