सभी कुरीतियों को छोड़, संस्कार और हृदय मिलन का पर्व है होली: विधायक डॉ असीम राय

रिपोर्ट : वैभव तिवारी, यूपी
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने होली के रंग असीम के संग थीम एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामना दिया। कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा के सभी दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तमकुहीराज कस्बा के तरया रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक डा.असीम कुमार की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी समरसता एवं एकता का प्रतीक है। आपसी राग द्वेष एवं कटुता को छोड़कर प्रेम के रंग में रंग जाना एवं बुराई पर अच्छाई की जीत होना ही होली मनाने का असली उद्देश्य है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म में होली के त्यौहार का विशेष महत्व है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सनातन संस्कृति की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास का जिक्र करते हुए भव्य समारोह का आयोजन करने के लिए क्षेत्रीय विधायक की सराहना किया। कार्यक्रम को क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा.बच्चा पांडेय, सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी, जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा रूपम सिंह, जयंत सिंह, संजय श्रीवास्तव, ओसियर सिंह, अजय राय, रामसागर कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान संजय राय, दीपक सिंह, अभिषेक आनंद पाठक, अभिषेक शुक्ला, सोनिया वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS



