नगर निगम के बड़े बकायेदारों के दुकानों को नगर निगम ने किया सील

गोरखपुर : नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम द्वारा नगर निगम दुकानों के किराये एवं बड़े बकायेदारों के विरूद्ध अपनी कार्यवाही को जारी रखते हुए आज दिनांक 20.03.2025 को जोन- 01 मोहद्दीपुर की दुकान संख्या-138044, 151005, 151006, 151013 एवं 151015 पर कमशः 128045, 50-38776 ,40842, 50-70265 एवं 50-135974बकाया होने के कारण 05 दुकानों को सील किया गया एवं कार्यवाही के दौरान 01 दुकान संख्या 151001 मोहद्दीपुर के द्वारा 28113 बकाया होने के पर मौके पर 15000 जमा किया गया। जोन 03 में कार्यवाही के दौरान टाउनहॉल की 05 दुकानों द्वारा मौके पर 1.12 लाख मौके पर जमा किया गया एवं बकाया होने के कारण 03 दुकानों को सील किया गया। जोन 05 में असुरन चौक से पादरी बाजार तक कार्यवाही की गयी, कार्यवाही के दौरान नगद एवं चेक के द्वारा कुल 10034700 मौके पर जमा किया गया तथा दुकान संख्या-57, 67, 78, 84 अर्थात कुल 04 दुकानों को सीज किया गया।
उक्त अभियान के दौरान बी०के० लाल कर अधीक्षक जोन 01. संतोष कुमार गुप्ता कर अधीक्षक जोन-05 एवं जोन-03 के कर निरीक्षक देवेन्द्र मिश्रा, फरहान अहमद के साथ-साथ कर विभाग राजस्व निरीक्षक / वसूलीकर्ता के साथ-साथ नगर निगम का प्रर्वतन दल उपस्थित रहा।
Author: SPP BHARAT NEWS



