Home » धर्म / संस्कृति » बहादुरपुर में मनोज शर्मा सूर व्यास के भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु / ग्रामवासी।

बहादुरपुर में मनोज शर्मा सूर व्यास के भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु / ग्रामवासी।

बहादुरपुर में मनोज शर्मा सूर व्यास के भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु / ग्रामवासी।

सत्य नारायण भगवान के कथा के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ रात्रि जागरण।

रिपोर्ट : वैभव तिवारी, यूपी
कुशीनगर जनपद के ग्राम सभा बहादुरपुर में पिंटू ठाकुर पुत्र रामचंद्र ठाकुर द्वारा आयोजित सत्यनारायण भगवान के व्रत कथा के उपरान्त रात्रि जागरण कार्यक्रम में सुर व्यास मनोज शर्मा के भजनों पर उपस्थित ग्रामवासी श्रद्धालु रात भर झूमे और एक से बढ़ कर एक भजनों का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बहादुरपुर में पिंटू ठाकुर के यहां सत्य नारायण भगवान की विधि विधान पूर्वक पूजा सम्पन्न हुआ। जिसमें गोपालगंज बिहार के लोकप्रिय भजन सम्राट सूर व्यास मनोज शर्मा ने अपनी मण्डली के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें उन्होंने एक से बढ़ कर एक भजनों का गायन किया। मनोज शर्मा ने सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद देवी गीत निमिया के डाण मईया और मेरे राम तेरा नाम एक सांचा गया तो पूरा परिसर जयकारों से गुंज उठा। इसी क्रम में आगे मनोज शर्मा ने रुकमणि विवाह गाया जिसे देर रात तक श्रोता सुनते रहे। इस अवसर पर
रामचंद्र ठाकुर,हीरारतन,श्रीमाधो ठाकुर, नन्द कुमार ठाकुर,मन्टू ठाकुर, सुरेश ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, मनोज गोङ, अरविंद गुप्ता,सरतेज सिंह,गाम्हा गुप्ता,जुगेश साह,,सोनू, आदि श्रद्धालु ग्रामवासी उपस्थित रहे।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS