Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » अम्बेडकरनगर : मृतक की पत्नी को शाखा प्रबंधक ने 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

अम्बेडकरनगर : मृतक की पत्नी को शाखा प्रबंधक ने 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

अम्बेडकरनगर : मृतक की पत्नी को शाखा प्रबंधक ने 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों आलापुर तहसील अंतर्गत सिंघलपट्टी बाजार निवासी विनोद कुमार साहू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी शुक्रवार को बडौदा यूपी बैंक शाखा सिंघलपट्टी के शाखा प्रबंधक राजवेंद्र सिंह मोंगा नें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक विनोद साहू की आश्रित पत्नी कुसुम को 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। शाखा प्रबंधक राजवेंद्र सिंह मोंगा नें खाता धारकों से अपील करते हुए कहा कि अपने खाते में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अन्य बीमा जरूर करवा लें जिससे उनके आश्रितों को योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर बैंक के कर्मचारी सुभाष अग्रहरि, सुरेश, रणधीर मौर्य, इंद्रसेन, भोला समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS