Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » व्यापार मंडल कोंछा बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

व्यापार मंडल कोंछा बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

व्यापार मंडल कोंछा बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

अयोध्या : बीकापुर तहसील क्षेत्र की कोंछा बाजार में शनिवार को व्यापार मंडल के नेतृत्व में रामलली स्मारक जूनियर हाईस्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे व्यापारी नेता अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी भाईयों को हमेशा आपस में एकता बना कर रखना चाहिए एकता में ही शक्ति होती है।शक्ति के बिना हम कमजोर होते हैं।

हम विधायक बाद में हैं पहले व्यापारियों के नेता है हमारी जहां भी जब भी आवश्यकता महशूस हो आप लोग तुरंत हमको अवगत करायें हम व्यापारियों के लिए दिन-रात पूरी ताकत के साथ खड़े मिलेंगे।

सुनील सिंह राजपूत जिपंस दीपक कुमार पार्षद अयोध्या प्रेमचंद कसौधन अध्यक्ष व्यापार मंडल कोंछा बाजार सहित आधा दर्जन नेताओं ने क्रार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली मनाई।

इस अवसर पर प्रेमचंद कसौधन अध्यक्ष व्यापार मंडल कोंछा राहुल अग्रहरि प्रीतम प्रकाश अग्रहरि उपाध्यक्ष व्यापार मंडल कोंछा गोपाल सोनी लालजी कसौधन गंगा जायसवाल शनि कसौधन राज कसौधन रवि सिंह विष्णु जायसवाल प्रेम प्रकाश अग्रहरि श्रीनाथ कसौधन जगदीश जायसवाल देवप्रकाश अग्रहरि रोहित सिंह सहित दर्जन व्यापारी उपस्थित रहे।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS