बसपा के कुशीनगर जिला अध्यक्ष बने हरेन्द्र कुमार गौतम
तमकुही राज प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
रिपोर्ट : वैभव तिवारी, यूपी
तमकुहीराज ,कुशीनगर। बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग के तहत युवाओं को पार्टी में अहम भागीदार दी हैं बसपा सुप्रीमो के दिशा निर्देशन पर मुख्य सेक्टर प्रभारीयों के सलाह पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए पदोन्नति किया गया इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार गौतम को बनाया गया है इनके पदाधिकारी बनने का खबर मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं में खुशी की लहर है हरेन्द्र गौतम को फोन कॉल के जरिए बधाइयां देने की कतार लग गई वरिष्ट बसपा नेता विश्वनाथ उर्फ मंत्री जी ,वरिष्ट नेता अमरजीत प्रसाद, वरिष्ट नेता जयश्री प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष शिवमंगल गौतम वरिष्ठ नेता रामनाथ भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती व सामाजिक
कार्यकर्ता एडवोकेट हरेंद्र भारती, मुकुल गौतम, राजमंगल गौतम, राहुल कुमार, सिद्धार्थ कुमार गौतम, सुरेन्द्र भारती , हरेश नीगम, शिल प्रकाश उर्फ दुर्गेश , संजीव कुमार भारती ,रोहित कुमार
आदि ने बधाई दिया, शुभचिंतकों द्वारा देर रात तक सोशल मीडिया व फोन कॉल द्वारा बधाई देने की होड़ लगी रही हरेन्द्र कुमार गौतम बहुत ही संघर्षशील व जमीनी स्तर के नेता है।
Author: SPP BHARAT NEWS






