Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला युवक पुलिस मुठभेड़ में घायल

ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला युवक पुलिस मुठभेड़ में घायल

ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला युवक पुलिस मुठभेड़ में घायल

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने ₹25000 से किया पुरस्कृत

रिपोर्ट : वैभव तिवारी यूपी

उत्तर प्रदेश, कुशीनगर जिले के थाना विशुनपुरा बीते कल यानी सोमवार शाम को स्थानिय थानांतर्गत स्थित नगरपंचायत दुदही के गांधी चौक वार्ड नं0 8 निवासिनी एक युवती के उपर ज्वलनशील पदार्थ फेकने की सूचना स्थानीय थाने को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती को ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगे की इलाज हेतु उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। तत्पश्चात परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पुलिस के द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगायी गयी थी। जिसके क्रम में घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस को यह सूचना मिली कि घटना से संबंधित अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र बेचू प्रसाद निवासी दुदही वार्ड नं0 08 थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर जो जंगल बैकुंठ पुर कोठी के जंगलो में छिपा हुआ है। इस सूचना पर थाना विशुनपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह व स्वाट प्रभारी आशुतोष सिंह उप निरीक्षक आलोक यादव उप निरीक्षक विनय प्रताप सिंह उप निरीक्षक विजय शंकर यादव हेड कांस्टेबल सनातन सिंह हेड कांस्टेबल संतोष सिंह हेड कांस्टेबल राहुल कुमार हेड कांस्टेबल रंजीत यादव हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव कांस्टेबल ऋषि पटेल की संयुक्त टीम द्वारा घेराबन्दी किया गया। कांबिग के दौरान अभियुक्त द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस,02 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹25000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है जिससे कि अपने दायित्वों के निर्बहन के प्रति पुलिस का मनोबल बढ़ा रहे। पुलिस के द्वारा किए गए इस तरह कार्रवाई से क्षेत्र के जनता में हर्ष व्याप्त है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines