सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जुलाई 2024 में नियुक्त 16 फर्जी बेसिक शिक्षकों को बड़ी कार्रवाई के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।


बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई इस कार्यवाही के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इन शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई थी, जिसकी जांच के बाद उनका फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। आठ महीने की नौकरी करने के बाद इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं, और अब इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है, और प्रशासन इस पूरे भर्ती घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।
Author: SPP BHARAT NEWS






