दबंग दरोगा द्वारा पट्टीदार समेत नवीन परती की भूमि पर किया जा अवैध कब्जा – निर्माण।

रिपोर्ट : वैभव तिवारी, यूपी
जहां एक तरफ़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी बड़े-बड़े भूमाफियाओं के कमर तोड़ दिए हैं। जहां लगातार पूरे उत्तर प्रदेश में भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो रही है।
लेकिन वहीं कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज तहसील के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हफुआ बलराम रमैना टोला में एक दबंग दरोगा नेसार अहमद पुत्र फूल मोहम्मद द्वारा अपने पड़ोसी (पट्टीदार )शहाना खातून पुत्री कमरुद्दीन अंसारी के जमीन और नवीनपरति के भूमि पर अवैध रूप से जबरन पक्का निर्माण कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त नेसार अहमद नामक व्यक्ति अरूणांचल प्रदेश में दरोगा के पद पर तैनात है और अपने रसूख के बल पर घर आ कर दरोगा होने का नजायज लाभ लेने के लिए गोलबंद होकर पीड़ित महिला के ज़मीन पर अवैध कब्जा कर रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि बीते कल 26 तारीख को गोलबंद होकर उक्त व्यक्ति मेरे दरवाजे पर चढ़ कर मेरी अम्मी सहित मेरी बहनों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा और मारने के लिए दौड़ा दिया। पीड़ित महिला द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी बहादुरपुर को शिकायत पत्र देने पर पुलिस ने पहुंच कर काम रुकवा दिया लेकिन आज पुलिस के लौटने पर पुनः उक्त दबंग व्यक्ति द्वारा काम शुरू करवा दिया गया है। प्रतिरोध करने पर दबंग मार पीट और गाली गलौज पर उतारू है।
पीड़ित सहाना ने स्थानीय पुलिस चौकी बहादुरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना लाजमी होगा कि पुलिस उक्त दबंग के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है ???
Author: SPP BHARAT NEWS






