Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » सुलतानपुर सी.एम.ओ. व राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने शासनादेश को बताया धता

सुलतानपुर सी.एम.ओ. व राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने शासनादेश को बताया धता

सुलतानपुर सी.एम.ओ. व राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने शासनादेश को बताया धता

वार्ड ब्वाय के समायोजन में कर दिया बड़ा खेल,यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कार्रवाई तय

सुलतानपुर : सेवानिवृत से पहले सी.एम.ओ. सुलतानपुर ओ.पी. चौधरी व भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसपाल डॉ सलिल श्रीवास्तव सुर्खियों में आ गए हैं। उपरोक्त दोनों डॉ ने शासनादेश को अपनी क़लम से रद कर नया कानून बनाकर वार्ड ब्वाय की नियुक्ति कर लिए है। ये प्रकरण कोविड में ड्यूटी देने वाले वार्ड ब्वाय समायोजन का है।जिसको लेकर शासन तक शिकायत हुई है। जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त 2024 को शासन ने पत्र संख्या-52/एनपी/कोविड-19/एचआर-डीएचएस आउट. ईएक्सटी./2021-22/3149-4 के तहत डाटा ऑपरेटर, लैब टेक्निशियन, ओ.पी. टेक्निशियन, वार्ड ब्वाय और स्वीपर की आउट सोर्सिंग द्वारा कई जिलों और मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जाना था। सुलतानपुर में सभी पदो पर नियुक्ति की भी गई लेकिन जनवरी 2025 तक वार्ड ब्वाय की नियुक्ति नहीं की गई। 30 सितंबर तक नियुक्ति करके 5 अक्टूबर तक शासन को रिपोर्ट जाना था। लेकिन नियुक्ति नहीं होने पर इसको लेकर जब आवेदन कर्ताओं ने शिकायत शासन में किया तब शासन ने एक जनवरी 2025 को सख़्ती से रिमांडर दिया। बीते 21 फ़रवरी को सीएमओ ने पत्रांक- मु.चि.अ./च.श्रे./आउटसोर्सिंग/2024-25 के माध्यम से 14 लोगों की नियुक्ति शासनादेश को धता बताते हुए स्वीपर कम चौकीदार के पद पर कर दिया। हैरत की बात तो ये है कि इस क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय का पद खाली होने पर प्रिंसिपल ने समायोजन नहीं किया बल्कि अलग से नियुक्ति निकाल कर बड़ा भ्रष्टाचार करने जा रहे हैं। बता दे कि ये नियुक्ति डी.एम., राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य, सी.एम.ओ. और सी.एम.एस. की संयुक्त समिति को करना था। इस बाबत सीएमओ डॉ. ओ.पी. चौधरी से जानकारी चाही गई तो उन्होंने जानकारी देने से बचते हुए कल बात करेंगे कहते हुए टाल दिया।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS