शिलान्यास के तीन साल बाद भी नहीं हो सका सड़क निर्माण

फाजिलनगर क्षेत्र के रहसूबाजार-करजही जाने वाली नहर की पटरी पर जनवरी 2022 में 800 मीटर सड़क के निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ था, लेकिन शिलान्यास के तीन वर्ष बाद इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि इसके बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बात कर सड़क का निर्माण कराने का प्रयास करूंगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश सिंह ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की बात है तो सड़क के बचे काम को तत्काल पूरा कराया जाएगा।
Author: SPP BHARAT NEWS






